|
एक एमएसएमई इकाई की स्थापना के संबंध में किसी के भी सोचने के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारणों को यदि एक शब्द में व्यक्त किया जा सकता है तो वह है-अवसर। यदि कोई किसी उत्पाद अथवा सेवा को इस रूप में प्रदान करने का अवसर देखता है कि उससे पर्याप्त अधिशेष अर्जित किया जा सके तो उसका एक तरीका एमएसएमई इकाई की स्थापना करना है। यह तब और भी अधिक सत्य हो जाता है जब कोई "लघु सौन्दर्यपूर्ण होता है" की कहावत में विश्र्वास करता है।
अवसर उन विचारों से उत्पन्न होते हैं जो किसी के मन में अपने मित्रों और पड़ौसियों के जीवन के बारे में सोचने के दौरान उभर कर आते हैं। इससे उन उत्पादों और सेवाओं के संबंध में विचार उत्पन्न हो सकते हैं जो लोगों के जीवन को और अधिक आसान बना सकते हैं और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं।
दिशानिर्देश
प्रपत्र
रिपोर्टें / परियोजना प्रोफाईल
स्वरोजगार पुस्तिका
|